डेयरी फार्मिंग में मुनाफा कमाने के लिए मुर्रा नस्ल की भैंस (Top Buffalo Breed) सबसे बेहतर विकल्प है। जानिए क्यों है खास? क्या है इसकी विशेषताएं?
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Top Buffalo Breed | अगर आप खेती के साथ कोई ऐसा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, जो कम लागत में ज्यादा मुनाफा दे और लंबे समय तक चले, तो आपके लिए डेयरी फार्मिंग बेहतर विकल्प हो सकता है। भारत और दुनिया के कई हिस्सों में भैंसों की कई अच्छी नस्लें पाई जाती हैं। ये नस्लें ज़्यादा दूध देने, मज़बूत होने और मौसम के साथ ढलने में बहुत अच्छी होती हैं।
हर नस्ल की अपनी खासियत होती है। कोई डेयरी बिजनेस के लिए पालता है तो कोई अन्य व्यवसाय के लिए। यहां आज हम भैंस की उस नस्ल के बारे में बात करने वाले है जो किसानों के लिए शुरू से ही खास बनी हुई है और आज भी किसानों की पहली पसंद है।
हम यहां बात करने वाले मुर्रा भैंस के बारे में, जो डेयरी बिजनेस के लिए सबसे अच्छी भैंस की नस्ल (Top Buffalo Breed) मानी जाती है। अगर सही तरीके से इसे डेयरी बिजनेस के लिए इस्तेमाल किया जाए तो, यह लाखों रूपये का मुनाफा करवा सकती है। आइए चौपाल समाचार के इस आर्टिकल में जानते है, मुर्रा भैंस क्यों है खास? एवं क्या है इसकी विशेषताएं…
दूध उत्पादन में अव्वल और बाजार में दूध की डिमांड अधिक…
Top Buffalo Breed | मुर्रा भैंस प्रतिदिन औसतन 12 से 18 लीटर दूध देती है। वहीं, कुछ उन्नत और अच्छी देखभाल वाली भैंसें 20 लीटर से भी अधिक दूध दे सकती हैं। मुर्रा भैंस के दूध की कीमत खुले बाजार में 60 से 80 रुपये प्रति लीटर तक जाती है। वहीं इससे बनने वाला घी 800 से 1000 रुपये प्रति किलो तक बिकता है।
इसका दूध न सिर्फ मात्रा में ज्यादा होता है, बल्कि गुणवत्ता में भी बेहतरीन होता है। इस Top Buffalo Breed में फैट कंटेंट 7% से 8% तक होता है, जिससे इससे बना घी, मक्खन और पनीर ज्यादा स्वादिष्ट और पोषक होता है। यही वजह है कि बड़े शहरों में नामी डेयरी कंपनियां भी मुर्रा दूध को प्राथमिकता देती हैं।
किसानों के लिए मुर्रा क्यों है पहली पसंद
बता दें कि, मुर्रा भैंस (Top Buffalo Breed) अपनी खास विशेषताओं के चलते यह किसानों की पहली पसंद बनी हुई है। मुर्रा भैंस रोजाना बड़ी मात्रा में दूध देती है, जिससे किसान की आमदनी में बढ़ोतरी होती है। साथ ही इसके दूध में फैट कंटेंट अधिक होता है, जिससे इससे बने उत्पाद ज्यादा पोषणयुक्त होते हैं और उनका बाजार भाव भी अधिक रहता है।
इन्हें गर्मी, सर्दी या बरसात, किसी भी मौसम में आसानी से पाला जा सकता है। मुर्रा नस्ल की भैंसों में बीमारियों से लड़ने की शक्ति ज्यादा होती है, जिससे इलाज पर खर्च कम होता है। मुर्रा भैंस का रख-रखाव आसान है, जिससे नए पशुपालक भी इसे आसानी से संभाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें 👉 एमपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19500 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानिए किस संभाग में कितनी वैकेंसी..
मुर्रा भैंस की पहचान | Top Buffalo Breed
मुर्रा भैंस अपनी काली,चमकदार और मजबूत काया के लिए जानी जाती है। इसकी पहचान इसके विशेष लक्षणों से की जाती है।
Top Buffalo Breed गठीला शरीर, पतली पूंछ के सिरे पर सफेद बाल, छोटी और मुड़ी हुई सींगें, बड़ी आंखें और छोटे मुड़े हुए कान। यही वजह है कि इसे पशुपालकों के बीच “काली सुंदरता” के नाम से भी जाना जाता है।
मुर्रा पालन से कैसे कमाएं लाखों?
Top Buffalo Breed | अगर कोई किसान दो मुर्रा भैंस पालता है और प्रतिदिन औसतन 15 लीटर दूध बेचता है, तो महीने में करीब 900 लीटर दूध बेचा जा सकता है।
यदि दूध की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर मानी जाए, तो एक महीने में लगभग 63,000 रुपए की आमदनी संभव है। सालाना यह रकम 7.5 लाख रुपए से भी ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा बछड़े-बछिया और गोबर से भी कमाई होती है।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
यह भी पढ़ें…👉 सरकारी नौकरी पाना चाहते है? एमपी विद्युत बोर्ड में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका, यहां करें अप्लाई
👉 राशन लाने पीडीएस पर नहीं जाना पड़ेगा, अब घर घर पहुंचेगा राशन, एमपी में शुरू होगी ये नई योजना
👉 रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 349CC इंजन वाली गोन क्लासिक 350 बाइक, इतनी है इसकी कीमत.
👉 होम लोन ले रहे है इन बातों का अवश्य ध्यान रखें, बच जायेगा लाखों रुपया
👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण
नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय mintcream-bee-574067.hostingersite.com में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप mintcream-bee-574067.hostingersite.com की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।